बीस प्रतिशत से कम वसूली को लेकर आयुक्त ने प्रभारियों को लगाई फटकार

रीवा:निगम आयुक्त डॉ0 सौरभ सोनवणे ने राजस्व वसूली एवं लोक अदालत में की गई वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक ली. बैठक में लोक अदालत के दौरान की गई वसूली की जोनवार जानकारी ली. 20 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले वार्ड प्रभारियों को फटकार लगाते हुए वसूली में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने न्यूनतम प्रगति करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक राजेंद्र पांडेय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए.

साथ ही जिन वार्ड प्रभारियों की कुल वसूली 10 प्रतिशत से कम है, ऐसे 8 वार्ड प्रभारियों को भी नोटिस जारी करने को कहा गया. निगम आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि दिसंबर माह तक सभी वार्ड प्रभारी न्यूनतम 40 प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें. बकायादारों से निरंतर डोर-टू-डोर संपर्क कर टैक्स कलेक्शन करने के निर्देश दिए. वाणिज्यिक क्षेत्रों के बड़े बकायादारों की जानकारी लेते हुए ऐसे सभी बड़े बकायादारों पर तालाबंदी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए. वहीं रहवासी क्षेत्रों के उन बकायादारों, जिनकी कुर्की नोटिस की अवधि समाप्त हो चुकी है, उनकी मूवेबल एसेट का मैपिंग एक दिवस में पूर्ण कर अगले दिन से कुर्की की कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए.

Next Post

नाबालिगों से देह व्यापार कराने वाली 'संतोषी' को 10 साल की सजा, एक साल के भीतर आया अदालत का फैसला

Tue Dec 16 , 2025
छतरपुर: मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार के दलदल में धकेलने वाली महिला आरोपी संतोषी उर्फ बिमलेश तिवारी को छतरपुर की अदालत ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला 2024 में महिला थाना में दर्ज हुआ था, और पुलिस की तत्परता व कोर्ट की गंभीरता […]

You May Like