सामूहिक दुष्कर्म के इनामी मुख्य आरोपी सहित बाल अपचारी गिरफ्तार

सीधी। जमोड़ी थाना पुलिस की विशेष टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के एक जघन्य मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी मुख्य आरोपी और एक विधि के प्रतिकूल बालक को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी सीधी पुलिस के असाधारण संकल्प, उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता और दो राज्यों में निरंतर की गई अथक कार्यवाही का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव और उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपियों के लगातार ठिकाने बदलने के बावजूद, टीम ने हार नहीं मानी और उनका पीछा किया। जहां भोपाल में पहली दबिश। के बाद गुजरात में संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी और उन्नत तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी का समन्वय करते हुए टीम ने अंतत: गुजरात एवं इंदौर से दोनों को हिरासत में लिया। इस चुनौतीपूर्ण और लंबी कार्यवाही को निर्णायक मोड़ देने में कई पुलिस कर्मियों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक योगदान रहा। जिसमें उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी जमोड़ी/टीम लीडर, प्रधान आरक्षक अवनीश सिंह, आरक्षक के.पी.सिंह, आर कृष्ण मुरारी द्विवेदी शामिल हैं।

आगे की वैधानिक कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार 10-10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी और विधि के प्रतिकूल बालक को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बादए क्रमश: माननीय न्यायालय और बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

यह गिरफ्तारी पुलिस की प्रतिबद्धता है दर्शाती: संतोष

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कहा कि यह गिरफ्तारी सीधी पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारे पुलिसकर्मियों ने इस जटिल मामले को सुलझाने में असाधारण साहस, धैर्य और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया है। अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि वे कहीं भी छिप जाएं, सीधी पुलिस उन्हें खोज निकालेगी।

Next Post

स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवर नाथ तिवारी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

Sun Dec 7 , 2025
सतना/मैहर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अक्षयवर नाथ तिवारी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका मूल निवास उत्तर प्रदेश के मर्दापुर में था। वर्ष 1946 में वे मैहर के ग्राम पहाड़ी में रहे। वर्ष 1977 में आपातकाल के दौरान वे मीसा बंदी के तहत 11 माह तक कारावास में […]

You May Like

मनोरंजन