भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल नगर पालिका निगम के नवनिर्मित मुख्यालय अटल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था, सुशासन और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल भवन शहर के विकास और पारदर्शी प्रशासन के नए संकल्प का प्रतीक बनेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन के माध्यम से नगर निगम की कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगी, जिससे आम नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ तेजी से मिल सकेगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
