नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को जीवन भर की जेल

सतना: दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाये जाने के जघन्य अपराध में विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) सतना के विशेष न्यायाधीश अमर सिंह सिसोदिया ने आरोपी को शेष प्राकृतिक जीवनकाल के कारावास की सजा सुनाई. इस मामले में राज्य की ओर से सहायक संचालक नरेश गुप्ता के निर्देशन में विशेष लोक अभियोजक अनूप गुप्ता ने पैरवी की.

अभियोजन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्ष से कम आयु की बालिका के साथ बार-बार दुष्कर्म करने, डराने व धमकाने  और अश्लील वीडियो बनाने के सनसनीखेज मामले में दोषी करार देते हुए अदालत ने शेख रसूल (45 वर्ष), निवासी छत्तीसगढ़ एवं हाल निवासी बाबूपुर, थाना कोलगवां, सतना को कठोरतम दंड सुनाया है. न्यायालय ने आरोपी को धारा 5(एम)/6 पॉक्सो में आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 50,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया. अभियोजन के तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय द्वारा आरोपी को कठोरतम सजा सुनाई गई।

धारा 376(2)(एन) भादवि में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 5,000 रुपये अर्थदंड, धारा 450 व 506(भाग-2) भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास व 2,000 रुपये अर्थदंड, धारा 9(एम)/10 पॉक्सो एक्ट में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000 रुपये अर्थदंड, धारा 67-B(b) आईटी एक्ट में 5 वर्ष व 10,000 रुपये अर्थदंड तथा धारा 66-E आईटी एक्ट में 3 वर्ष का कठोर कारावास व 10,000 रुपये अर्थदंड, साथ ही धारा 354 भादवि में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2,000 रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है.
 क्या था मामला?
अभियोजन के अनुसार दो साल पहले 25 अगस्त 2023 को पीड़िता ने माता-पिता के साथ थाना कोलगवां में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी, जो उसके पिता का परिचित था, जून 2023 से विभिन्न अवसरों पर घर में अकेली पाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करता रहा. आरोपी ने डराने-धमकाने के साथ ही मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. 23 अगस्त की रात आरोपी दोबारा हरकत करने आया लेकिन माता-पिता के पहुंचने पर भाग निकला और मोबाइल वहीं छूट गया. मोबाइल की जांच में आपत्तिजनक वीडियो मिलने पर मामला उजागर हुआ.

Next Post

20 साल बाद टेस्ट की सबसे बड़ी हार

Thu Nov 27 , 2025
भारतीय टीम को गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी और शर्मनाक टेस्ट हार मिली। दूसरे टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई कड़वी यादें छोड़ दीं। साउथ अफ्रीका ने भारत […]

You May Like