यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही हैः शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की मीडिया से चर्चा

इंदौर:यूनियन कार्बाइड के कचरे कोलवकर कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैला रही है. सरकार जनता को लेकर संजीदा और सजग है. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनहित को ध्यान में रखकर 6 जनवरी को कोर्ट में सरकार अपना पक्ष रखेगी. भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कचरा जलाने के दुष्प्रचार को रोकें और समझाएं.यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए कही. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विषुणुदत्त शर्मा ने आज शाम यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर सरकार का पक्ष मीडिया के सामने रखा. उन्होंने कहा कि यूनियन कार्बाइड की जड़ में कांग्रेस सरकारें है.

भोपाल गैस कांड अर्जुनसिंह की सरकार में हुआ था. कांग्रेस अपने कुकृत्य को छुपाने के लिए जनता को गुमराह कर रही है. भाजपा सरकार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन कर रही है. विषय विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही कचरा जलाया जाएगा. 6 जनवरी को सरकार सुप्रीम कोर्ट में जन विरोध के चलते अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखेगी. शर्मा ने कहा कि जनता कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में नहीं आएं. इस मुद्दे पर कांग्रेस राजनीतिक रोटी सेक रही है. धार, पीथमपुर और इंदौर की जनता को डरने की जरूरत नहीं है, सत्कार उनके साथ खड़ी है. जनता को विश्वास में लिए बगैर कोई कदम नहीं उठाएगी. शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस के दुष्प्रचार को रोक और समझाएं.

कार्यकर्ता रोके कांग्रेस के दुष्प्रचार कोः विजयवर्गीय
भाजपा के कार्यकर्ता पीथमपुर, धार और इंदौर में जाकर सरकार के प्रति फैलाएं जा रहे दुष्प्रचार को रोके. यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया के माध्यम से कही. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के रहवासियों में भ्रम पैदा कर दिया है. सरकार किसी भी स्थिति में जनता के खिलाफ नहीं जाएगी. हमारी प्राथमिकता जनता हितों की रक्षा करना है. इसलिए अभी जलाने का फैसला नहीं किया है. वैज्ञानिकों से चर्चा के बाद अगला कदम उठाया जाएगा. मंडल और वार्ड कार्यकर्ता जनता को समझाए, उनसे अपील करे.

Next Post

वाहनों में रेडियम/रिफ्लेक्टर लगाए

Sun Jan 5 , 2025
दमोह:दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रेक्टर ट्रालियों व लोडिंग वाहनों में रेडियम/रिफ्लेक्टर लगाए जाने की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में की जा रही है. यातायात थाना, हटा व जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत 4 जनवरी 2025 को दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रेक्टर ट्राली/लोडिंग […]

You May Like