सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत।

बड़वाह: निर्मल विद्यापीठ स्कूल के पास एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम गोगावां (खरगोन) निवासी शीलेश सोलंकी के रूप में हुई है।

 

मां से मिलने आया था गांव

शीलेश इंदौर में कैटरिंग का काम करता था। वह अपनी मां से मिलने गोगावां गया था और फिर बड़वाह में अपने मामा राजू चौहान के घर दो दिन रुका। रात में ही करीब 8:30 बजे वह इंदौर जाने के लिए निकला। मामा ने रात में न जाने की सलाह दी, लेकिन उसने नहीं मानी।

 

हादसे के बाद पुलिस ने शव को बड़वाह सिविल अस्पताल भेजा और मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की। पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, शीलेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर सुनते ही उसके परिजन गोगावां से बड़वाह के लिए रवाना हो गए।

 

मामा ने जताया दुख

मामा राजू चौहान ने कहा कि अगर शीलेश उनकी बात मानकर रात में न निकलता, तो यह हादसा नहीं होता।

 

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

मंत्री के माध्यम से हेलीकॉप्टर में बैठकर फोटो, विडियो बनाकर घूम रहे जिलेवासी

Mon Feb 24 , 2025
*हैलीकॉप्टर का जिले वासी ले रहे भरपूर आनंद,धर्मेंद्र सिंह की हो रही तारीफ* फोटो- नवभारत,दमोह. संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नोहटा में चल रहे नोहलेश्वर महोत्सव के अंतर्गत नागरिकों को हेलीकॉप्टर हवाई यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. जिसका आनंद लेने के लिए […]

You May Like