
*हैलीकॉप्टर का जिले वासी ले रहे भरपूर आनंद,धर्मेंद्र सिंह की हो रही तारीफ*
फोटो-
नवभारत,दमोह. संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नोहटा में चल रहे नोहलेश्वर महोत्सव के अंतर्गत नागरिकों को हेलीकॉप्टर हवाई यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. जिसका आनंद लेने के लिए सोमवार की सुबह दमोह से एक नव विवाहित युगल जोड़ा पवन कोरी- सपना कोरी नोहटा महोत्सव में पहुंचे. नव विवाहित जोड़े ने हैलीकाप्टर में हवाई यात्रा की और अपने प्रारंभिक दाम्पत्य जीवन को यादगार बनाया. पवन के पिता किशन तंतुवाय, माता मीना तंतुवाय ने भी हवाई यात्रा में साथ रहीं. पवन कोरी ने बताया हेलीकॉप्टर पर बैठने का बहुत मन कर रहा था. सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि नोहटा के नोहलश्वर महोत्सव में यह सुविधा मिल रही है. तो हम दोनों दोपहर 12 बजे नोहटा स्थित हेलीपेड ग्राउंड पर पहुंच गये और सोमवार को हैलीकाप्टर में बैठकर मेला स्थल के साथ जबेरा विधानसभा क्षेत्र का हवाई यात्रा से आनंद लिया और मंत्री धर्मेंद्र सिंह, अनुज सत्येंद्र सिंह और नितेंद्र सिंह की जमकर जिले वासी तारीफ कर रहे हैं.
*यहां पुलिस प्रशासन द्वारा की गई पर्याप्त व्यवस्थाएं*
यहां हैलीपेड स्थल पर व्यवस्था बनाने में तहसीलदार अटल वर्मा बनवार, राजेश साहू नोहटा, नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह, सब इंस्पेक्टर जबेरा गणेश दुबे,
हेलीकॉप्टर पायलट हाईको ब्रांड, इंजीनियर पुरुषोत्तम खैरनार, टेक्नीशियन वंश मल्होत्रा, सहयोगी नवीन और शरद, प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव,आरक्षक कुलदीप सोनी, नन्हे भाई, आरक्षक सुनील हरि सिंह, राजस्व विभाग से रीतेश खरे आरआई बनवार, हर्षवर्धन सिंह पटवारी, मनोज साहू पटवारी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ महेश सिंह लोधी,सीएचओ अजहर खान,संदीप मेहरा, शिवानी ठाकुर, अजय राय एंबुलेंस चालक, जबेरा पंचायत से एडीईओ सौरभ पटेल, बनवार सचिव राजेश लोधी, डूमर रामसिंह, जीआरएस हरिराम और रमेश, पथरिया फायर ब्रिगेड रूपेश झरिया व शारदा यादव, तेंदूखेड़ा फायर ब्रिगेड संजय जैन व सचिन कुमार लगे हुए हैं.
*आनंद उठाने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से लोग भारी संख्या में पहुंच रहे*
नोहलेश्वर महोत्सव में अभी तक 600 से अधिक लोगों ने हेलीकॉप्टर राइड का आनंद लिया है.
*हेलीकॉप्टर राइड का मजा ले चुके जन*
पांच दिवसीय इस सुविधा का आनंद उठाने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से लोग भारी संख्या में नोहटा पहुंचकर हेलीकॉप्टर पर घूमने के लिए अपनी टिकट बुक करवा रहे हैं. हेलीकॉप्टर राइड का मजा ले चुके लोग रणविजय राजपूत, ओंकार प्रजापति, दिशा जैन, कुनाल गुजराती, तरूण जैन, रितिक जड़िया और इनकी मां राधा लल्ली सोनी दमोह,पटवारी वीर विक्रम अहिरवार, आदि से जब बात की तो उन्होंने बताया कि आजकल हर कोई हेलीकॉप्टर की सवारी का सपना देखता हैं. चाहे वह फिल्मों में हो या चुनावी रैलियों में लोगों के लिए एक बड़ी खुश खबरी की बात है कि हमारे छोटे से ग्राम नोहटा में यह सुविधा मंत्री जी के द्वारा उपलब्ध कराई गई है. मेला समिति ने बताया केवल 2 हजार रूपये खर्च करके इस सुविधा का आनंद उठाया जा सकता है. जिसमें 5 से 10 मिनट की यात्रा में नोहटा नगर परिक्रमा सहित आसपास के क्षेत्र इसमें घूमे जा सकते हैं.
*अभी तक 900 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है*
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि इस बार हमने ट्राई किया था और ट्राई के दौरान सिर्फ एक हेलिकॉप्टर बुलवाया था, लेकिन अगली बार यह कार्यक्रम बहुत दिव्य और भव्य तरीके से होगा. हमने 700 लोगों का टारगेट रखा था, लेकिन अभी तक 900 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है. बुकिंग निरंतर जारी है. हमें लग रहा है कि यह आंकड़ा 1000 के पार हो जाएगा.
