IPL मैच का सट्टा लिखते तीन धराए

सीहोर। पुलिस ने सायबर सेल की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक होटल के कमरे में आईपीएल का सट्टा लिख रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को नदी चौराहे के पास से गिरफ्तार करना बताया है. बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने हाईवे स्थित एक होटल के कमरे में आईपीएल का सट्टा लिखा जा रहा है. पुलिस ने दबिश डालकर तीन आरोपी सतेन्द्र राय, सुनील राय और सोनू परमार को गिरफ्तार करते हुए सात मोबाइल, 3 चार्जर, 6950 रुपए, दो बाइक, रजिस्टर व नोट पेड जब्त किए हैं. सूत्रों की मानें तो रजिस्टर में बड़ी राशि का उल्लेख भी पाया गया है. सटोरियों को पकडऩे में सफलता मिलने के बाद भी पुलिस कुछ बताने से मना कर रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी होटल से नहीं बल्कि नदी चौराहे के पास एक टप्पर से पकड़ा गया है, जबकि प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं कि सायबर सेल की सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को एक होटल में अंजाम दिया है.टीम का नेतृत्व थाना कोतवाली में पदस्थ पुलिस अधिकारी विक्रम आदर्श कर रहे थे. तीनों सटोरियों को कोतवाली लाया गया जहां दिन भर उनसे मिलने आने वालों का तांता लगा रहा.

 

Next Post

एयर स्ट्राइक: आतंक के ठिकाने ध्वस्त, खुशी में डांडिया

Thu May 8 , 2025
सीहोर। भारतीय सेना ने मंगलवार रात पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया। यह कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में की गई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में आक्रोश था, और पाकिस्तान […]

You May Like

मनोरंजन