एक साथ 600 पौधे लगाए और उन्हें सहेजने का लिया संकल्प

ग्वालियर : आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में स्कूल आफ एग्रीकल्चर, एनएसएस इकाई, एनसीसी इकाई और ईको क्लब द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की वाइस चांलसर प्रोफेसर स्मिता शहस्त्रबुद्धे, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएफओ ग्वालियर लवित भारती शामिल हुए। इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान, डीन अकेडमिक डाॅ. रंजीत सिंह तोमर, डीन एसओईटी प्रोफेसर मुकेश पांडे मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन छात्रा हर्षिता और छात्र आर्यन राज द्वारा किया गया। एक साथ 600 पौधे लगाए और उन्हें सहेजने का संकल्प लिया।

प्रोफेसर स्मिता शहस्त्रबुद्धे ने कहा कि वृक्षारोपण करने का उद्देश्य बड़ा सुंदर एवं सटीक है। समय-समय पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर बच्चों को संस्कृति से जोड़ने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण, पर्यावरण से सभी मिट्टी से ही जुड़े हुए हैं, इसमें हमें अपनत्व एवं ममत्व का भान होता है। वृक्ष लगाना ही नहीं बल्कि उसका संगोपन, संरक्षण, संवर्धन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपकेा केवल उपाधि ही ग्रहण नहीं करनी है, अपितु शिक्षा के द्वारा समाज को पोषित करना भी आवश्यक है।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपने भविष्य को बचाने के लिए समाज को जागृत कर रहे हैं। स्कूल आफ एग्रीकल्चर के डीन डाॅ. एसके शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि पेड़ लगाना ही नहीं बल्कि वनों का संरक्षण करना भी हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि छात्र हमारे भावी भविष्य हैं, जिनका लक्ष्य होना चाहिए कि ज्ञान प्राप्त कर उसे समाज में लागू करें।

इन्हीं बच्चों को संस्कार देने की आवश्यकता है, सभी को करना है परंतु एजी के छात्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 30 साल पहले पानी सहजता से मिल जाता था, आज बोतलों में बिक रहा है और अब आगे शायद हमें शुद्ध वायु और आक्सीजन खरीदाना पड़े, इससे बचने के लिए वृक्षारोपण के इस यज्ञ में प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग और कर्तव्य के रूप में धरती को बचाने की आवश्यकता है।स्टूडेंट एंड वेल्फेयर डीन तृप्ति पाठक ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की ओर अग्रणी रूप से कदम बड़ा रहा है। उन्होंने कहा हम संस्थान में वार्षिक रूप से पौधारोपण करते हैं। उन्होंने कहा कि हम जो पेड़ लगा रहे हैं, उसे लंबी उम्र तक अपने साथ रखेंगे।वहीं डीन एसओईटी प्रोफेसर मुकेश पांडे ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' में हुई जैकी श्राफ की एंट्री

Sun Jul 13 , 2025
मुंबई, 13 जुलाई (वार्ता) फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ में जैकी श्राफ की एंट्री हो गयी है। फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म की शूटिंग इसी साल मई महीने से शुरू हो गई थी। इस बीच […]

You May Like