किसान देश की रीढ़;आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट

नरसिंहपुर। आतंकी हमले का जवाब सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर से दिया है जिसका लोहा पूरी दुनिया ने माना है। भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत एकजुट है। किसान देश की रीढ़ की हड्डी है और साथ ही किसान हमारे सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक हैं। ये बातें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहीं। मौका था नरसिंहपुर जिले में आयोजित 3 दिवसीय कृषि उद्येाग समागम 2025 के शुभारंभ का। आपको बता दें कि नरसिंहपुर जिले में कृषि उद्योग समागम 28 मई तक चलेगा। शुभारंभ के मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य, जनप्रतिनिधि, कृषि विशेषज्ञ, निर्यातक, उद्यमी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री की जमकर की प्रशंसा

शुभारंभ के दौरान उपराष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे न केवल मनमोहक व्यक्तित्व के धनी हैं, बल्कि अत्यंत कार्यशील भी हैं। वे एक भी दिन ऐसा नहीं जाने देते जब गांव और किसानों की चिंता न करते हों। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की सबसे बड़ी छलांग लगाएगा। यह कार्य मैं अपनी आंखों से देख रहां हूं। साथ ही उन्होनें कहा कि आज का यह आयोजन कृषि को उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। कृषि और उद्योग का समन्वय एक बड़ी सोच का परिणाम है और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री साधुवाद के पात्र भी हैं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, कृषक प्रतिनिधि और उद्यमी भी उपस्थित रहे।

90 से अधिक स्टॉलों से किसानों को मिलेगी जानकारी

जानकारी के अनुसार समागम में 8 विभागों द्वारा कृषि नवाचारों पर आधारित 90 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं जहां किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। नरसिंहपुर के किसानों के नवाचारों को वीडियो क्लिप्स के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस आयोजन को उद्योग एवं रोजगार वर्ष की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल माना है, जो प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और एग्री-टेक से जोड़ते हुए रोजगार और निवेश के नए अवसर उत्पन्न करेगा।

Next Post

निपानिया में अवैध कॉलोनी पर ननि का चला बुलडोजर

Mon May 26 , 2025
रीवा।नगर निगम रीवा द्वारा अवैध कॉलोनी विकास पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ा और सख्त कदम उठाया गया है। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार जोन क्रमांक-01 निपानिया क्षेत्र में अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान कॉलोनी में बनाई गई सड़क को पूरी […]

You May Like