निपानिया में अवैध कॉलोनी पर ननि का चला बुलडोजर

रीवा।नगर निगम रीवा द्वारा अवैध कॉलोनी विकास पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ा और सख्त कदम उठाया गया है। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार जोन क्रमांक-01 निपानिया क्षेत्र में अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान कॉलोनी में बनाई गई सड़क को पूरी तरह उखाड़ दिया गया और बिजली कनेक्शन काट दिए गए। यह कार्रवाई कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई। अनूप कुमार तिवारी द्वारा बिना अनुमति खसरा नंबर 1584 जुज़ रकबा 4.35 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को हटाया गया। पूर्व में जारी नोटिसों और चेतावनियों के बावजूद निर्माण न हटाए जाने पर यह कठोर कदम उठाया गया। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्लॉट या भूमि की खरीदी से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।

Next Post

भूषण स्टील के परिसमापन कार्यवाही पर यथास्थिति का सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Mon May 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के परिसमापन कार्यवाही पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की समय सीमा समाप्त होने तक यथास्थिति बनाए रखने का सोमवार को आदेश दिया। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश […]

You May Like

मनोरंजन