दमोह: श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में प्रति सोमवार नि:शुल्क मां की रसोई के द्वारा स्वादिष्ट खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है। यह सेवा विगत 2017 चैत्र नवरात्रि से अनवरत जारी है.आज सोमवार को भी प्रातः काल से दोपहर 12 बजे तक बांदकपुर निवासी गोपाल ठाकुर और उनकी टीम द्वारा खिचड़ी वितरण किया गया। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।
मां की रसोई के द्वारा भक्तों में आस्था जगाने का काम किया जा रहा है। बांदकपुर आने वाले भक्त स्वादिष्ट खिचड़ी का प्रसाद पाकर टीम की सराहना करते हैं। इस सेवा कार्य में गोपाल सिंह के साथ लक्ष्मन ठाकुर, राहुल, सुनील, लोटन, ओंकार के अलावा अन्य सदस्य भी वितरण में लगे रहते हैं।
