
खुजनेर। खुजनेर के समीप ग्राम कोडिया जरगड में रविवार की सुबह एक खेत में कटाई के बाद रखे गेहूं के ढेर में एकाएक आग लगने से कई क्विंटल गेहूं जलकर स्वाहा हो गये.
जानकारी के अनुसार ग्राम कोडिया जरगड निवासी परमांनद पाटीदार के खेत में करीब 7 बीघा गेहूं की फसल कटाई के बाद रखी हुई थी. इसी बीच रविवार प्रात: करीब 11 बजे एकाएक गेहूं में आग सुलग उठी. देखते ही देखते आग ने भयावह रुप ले लिया. आसपास मौजूद ग्रामीणजनों एवं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. बावजूद इसके आग में कई क्विंटल गेहूं स्वाहा हो गया.
