4 लाख बकाया टैक्स होने पर नर्सरी में तालाबंदी

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा गुरूवार को वसूली अभियान की समीक्षा की गयी और राजस्व अमले के साथ सभी संभागीय अधिकारियों को सख्ती के साथ वसूली की कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिये गए। जानकारी के अनुसार संभाग क्रमांक 2 के संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह एवं संभाग क्रमांक 3 के संभागीय अधिकारी पवन श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के द्वारा सख्ती करते हुए करदाताओं से बकाया करों की राशि वसूली के साथ ही 4 लाख रूपये बकाया होने पर कमला नेहरू वार्ड के अंतर्गत संचालित बाजपेयी नर्सरी में तालाबंदी की कार्रवाई की गयी। इसी प्रकार श्री सिंह ने बताया कि इशिता वैद्य पर कुल 2 लाख 36 हजार 3 सौ 56 रुपये की राशि बकाया थी। जैसे ही निगम की टीम कार्रवाई के लिए उनके परिसर पहुंची, उन्होंने नियम और व्यवस्था का सम्मान करते हुए तुरंत 1 लाख रुपये का चैक नगर निगम राजस्व की टीम को सौंपा, शेष राशि के भुगतान के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।

3 दिन का दिया अल्टीमेटम

संभाग क्रमांक 3 के संभागीय अधिकारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि मोनिका दत्ता, रीना गुजराल, महेन्द्र कुमार सबलोक, एम.एम. बिरमानी, लोकनाथ तिवारी एवं प्रेमलाल केसरवानी पर 3 लाख 80 हजार रूपये बकाया होने पर अंतिम नोटिस जारी किया गया। 3 दिन के अंदर बकाया करों की राशि जमा नहीं करने पर सभी सम्पत्तियों को कुर्क करने की कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

भोपाल रेल मंडल में पुरानी पेंशन और 8वें वेतन आयोग की मांग, रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu Feb 12 , 2026
भोपाल। वेस्ट सेंट्रल रेलवे के भोपाल मंडल कार्यालय पर कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. जिसमें भोपाल मंडल के सभी संगठन शामिल हुए. संगठनों ने केंद्र सरकार श्रम विरोधी कानून सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के आव्हान पर इस हड़ताल का समर्थन […]

You May Like