टैंकर के कुचलने से मौत

जबलपुर:भेड़ाघाट थानानतर्गत सहजपुर ब्रिज के समीप टैंकर क्रमांक आरजे 09 जीई 6473 के चालक ने मोटर साइकल सवार युवक मनोज कुमार को टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में मनोज के शरीर पर गंभीर चोटें आई,जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया.

जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मनोज कुमार निवासी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर कुछ दिन पहले धनेटा गांव अपने जीजा बसोरी उर्फ कृष्णा गौड़ के घर रहने आया था. जो शाम 7.30 बजे के लगभग जबलपुर जाने का कहकर घर से निकला था

Next Post

लापरवाही बरतने पर जिला आयुष अधिकारी निलंबित

Mon May 25 , 2026
जबलपुर: जबलपुर और नरसिंहपुर जिले की कमान संभाल रहीं जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरतना सिंह चौहान को भोपाल आयुष विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई न्यायालय में लंबित एक अत्यंत महत्वपूर्ण मामले में विभाग की ओर से समय पर जवाब पेश न करने […]

You May Like