
ग्वालियर। सर्दी ने एक बार फिर से शहर को अपने शिकंजे में जकड़ लिया है। सर्दी अपना खतरनाक रूप दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही भीषण बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरा छाए रहने से न्यूनतम तापमान नीचे नहीं गिर पाया, लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के कारण शहर में लोगों को सर्दी से जूझना पड़ रहा है।
स्कूलों की छुट्टी खत्म होने के कारण बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल जाना पड़ रहा है। ऐसे में सर्दी की भीषण मार बच्चों को सहनी पड़ रही है। सुबह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है, क्योंकि स्कूल ड्रेस में जाना पड़ता है जिसके चलते बच्चों को सर्दी से बचने के लिए केवल स्वेटर का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
