कोलारस, बदरवास और लुकवासा में ट्रैक्टर-डंपर जब्त

शिवपुरी। जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई खनिज अधिकारी रामसिंह उइके के मार्गदर्शन में की गई। खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास और ऋषभ दीक्षित ने अपनी संयुक्त टीमों के साथ अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में दबिश दी। कोलारस क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। इस वाहन को जब्त कर कोलारस थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

इसी प्रकार बदरवास क्षेत्र में रेत से भरा एक अन्य ट्रैक्टर जब्त किया गया, जिसे बदरवास थाना में रखा गया है। अभियान के दौरान बदरवास तहसील के लुकवासा क्षेत्र में अवैध गिट्टी का परिवहन कर रहा एक 10 चक्का डंपर भी पकड़ा गया। टीम ने डंपर को जब्त कर लुकवासा चौकी में खड़ा कराया।

खनिज विभाग द्वारा तीनों मामलों में प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं। इन प्रकरणों को अर्थदंड की कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय भेजा जाएगा। विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Next Post

डॉ. अमित यादव नियुक्त हुए बीआईसीसीआई मध्यप्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष

Mon May 11 , 2026
ग्वालियर। बैकवर्ड क्लासेज इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा डॉ. अमित यादव को संगठन के मध्यप्रदेश चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. अमित यादव स्वास्थ्य सेवा एवं प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े एक प्रतिष्ठित एवं अनुभवी व्यक्तित्व हैं। वे स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र […]

You May Like