अमेरिका ईरान में ज़मीनी अभियान की कर रहा है तैयारी

वाशिंगटन, 29 मार्च (वार्ता) अमेरिकी रक्षा विभाग ईरान में कई हफ़्तों तक चलने वाले ज़मीनी अभियान की तैयारी कर रहा है। वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।’

अख़बार के अनुसार किसी भी संभावित ज़मीनी अभियान में विशेष ऑपरेशन बलों और पारंपरिक पैदल सेना इकाइयों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई शामिल होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पेंटागन की उन योजनाओं में से किसी को मंज़ूरी देंगे।

इससे पहले, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने पश्विम एशिया में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली के पहुंचने की घोषणा की थी।

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किए, जिससे काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान इज़रायली क्षेत्र के साथ ही पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य लक्ष्यों पर जवाबी हमले कर रहा है।

Next Post

नोएडा में एक युवती ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की

Sun Mar 29 , 2026
नोएडा 29 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा […]

You May Like