नोएडा में एक युवती ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की

नोएडा 29 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय युवती के पिता भी मौके पर मौजूद थे, जिनसे पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ की है।

मृतका की पहचान अर्पिता (21) पुत्री संजय के रूप में हुई है, जो सेक्टर 32 स्थित अमौर सोसायटी के डी ब्लॉक में रहती थी। वह मूल रूप से बस्ती जिला के ग्राम मंडेरवा की निवासी थी।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Next Post

मुकुंदपुर स्वास्थ्य केंद्र में एक महीने से नहीं डॉक्टर

Sun Mar 29 , 2026
सतना:मैहर जिले के मुकुंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक महीने से एक भी डॉक्टर नहीं है। जिसके चलते लगभग 10 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। हालत यह हैं कि अस्पताल में डॉक्टरों के कक्ष खाली पड़े हैं और इलाज के लिए आने […]

You May Like