रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी का पूरा रूट ट्रेस, 4 राज्यों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन 

भोपाल। रातीबड़ इलाके में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार के फरार होने का रूट ट्रेस कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी रात में ही ट्रेन पकड़कर फरार हो गया।

30 सितंबर की रात राकेश अग्रवाल अपने कमरे में सो रहे थे। पुलिस जांच के अनुसार, रात करीब 12:30 से 2 बजे के बीच आरोपी ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी।

इसके बाद घर की रसोई में गैस सिलेंडर का पाइप निकालने और आग लगाने की कोशिश की गई।

राकेश अग्रवाल की पत्नी निशी अग्रवाल का कमरा बाहर से बंद था। सुबह करीब 4:40 बजे नींद खुलने पर दरवाजा लॉक मिला। कर्मचारी अमर की मदद से दरवाजा खुला, जिसके बाद हत्या का पता चला।

पुलिस आरोपी की तलाश में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की करीब दर्जनभर टीमें लगा चुकी है।

जांच में पता चला कि आरोपी को बाग सेवनिया की ‘वर्मा होम हेल्थ केयर’ एजेंसी के जरिए नौकरी पर रखा गया था। पुलिस अब उसके पुलिस वेरिफिकेशन की जांच कर रही है। नवभारत ने एजेंसी से संपर्क की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

2 अक्टूबर को भदभदा विश्राम घाट में राकेश अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया गया।

Next Post

गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया महापुरुषों का स्मरण

Fri Oct 2 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गांधी जयंती के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को स्मरण किया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत […]

You May Like