गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया महापुरुषों का स्मरण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गांधी जयंती के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को स्मरण किया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओल्ड विधानसभा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश के लिए शास्त्री के योगदान और उनके सादगीपूर्ण जीवन को याद किया।

Next Post

थाना प्रभारी रावत की पदोन्नति के बाद स्थानांतरण,शुभकामनाओं के साथ दी विदाई,नवागत थाना चोहान का किया स्वागत

Fri Oct 2 , 2026
पानसेमल ।पुलिस थाने पर पदस्थ थाना प्रभारी विजय रावत उप निरीक्षक से निरीक्षक के रूप में पदोन्नत हुए हैं जिसके बाद उनका स्थानांतरण भोपाल पीएचक्यू में हुआ है। गुरुवार देर शाम स्टाफ सहित क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें विदाई दी। नगर सहित ग्रामों के वरिष्ठजनों द्वारा उन्हें शाल श्रीफल भेंट किया एवं […]

You May Like