
जबलपुर। इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2026 प्रतियोगिता में पदक हासिक करने वाले जबलपुर के बालक, बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बधाई देते हुये सम्मानित किया।
जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी से 30 जनवरी तक इंदौर मे आयोजित खेलो एम.पी. यूथ गेम्स के तहत भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में जिला जबलपुर के लगभग 22 खिलाडिय़ो ने भाग लिया जिनमें से बालिका वर्ग में सानिया बख्श, संस्कृति प्रजापति, अदिति पटेल तथा बालक वर्ग मे अमन चौबरिया, वंश कुशवाहा, हर्ष सिंह ठाकुर ने पदक अर्जित किये। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उज्वल भविष्य की कामना कर बधाई देते हुये पदक प्राप्त बालक बालिकाओं को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित कर कहा कि आशा है भवष्यि में भी आप इसी प्रकार जबलपुर का नाम रौशन करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में जबलपुर के दो निर्णायकों अल्बर्ट फ्रेंक एवं सुशील शर्मा ने रैफरी की भूमिका का निर्वहन किया तथा प्रबंधक के रूप मे उप निरीक्षक सुनीता पंच व संतोष चौबरिया ने अपना योगदान दिया।
