
जबलपुर। संजीवनीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में छत्तीसगढ़ के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। जिनके कब्जे से 61 किलो 545 ग्राम गांजा, 2 कार, 6 मोबाईल नगद 2 हजार रूपये जप्त किया गया हैं। पुलिस ने अमित चन्द्रवंशी पिता गौकरण चन्द्रवंशी 31 साल, हिरण प्रकाश खांडेय पिता पूनाराम खांडेय 31 साल, राकेश कुमार टंडन पिता मालिकराम टंडन, अजय जैयसवाल पिता रमेश, अकबर खान पिता सिद्दीक खान 35 साल सभी निवासी कवरधा छत्तीसगढ़ को पकड़ा गया है।
