वंदे मातरम का सामूहिक गान: आज कैबिनेट बैठक में शिक्षक वेतन, सिंचाई योजनाओं और डिजिटल गवर्नेंस पर चर्चा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ शुरू हो गई है। कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, आज की बैठक में शिक्षा, जल संसाधन, कर्मचारियों से जुड़े विषयों और विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव एजेंडे में शामिल हैं।
बैठक की खास बात यह भी है कि सरकार द्वारा डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में ई-कैबिनेट प्रणाली के माध्यम से एजेंडा प्रस्तुत किया गया है, जिससे निर्णय प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का सीधा असर प्रदेश के कर्मचारियों, किसानों और आम लोगों पर पड़ने की संभावना है।

Next Post

जुनिया पुल पर युवक का शव पानी में उतराता मिला, हत्या की आशंका

Tue Jan 13 , 2026
सिलवानी: सोमवार शाम नगर से लगभग 4 किलोमीटर दूर जुनिया पुल के पास एक युवक का शव पानी में उतराता मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, जहां उसे मर्चुरी रूम में सुरक्षित […]

You May Like