शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग अत्यंत महत्वपूर्ण: प्रतिमा बागरी

सतना :नगरीय विकास एवं आवास राज्यंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर प्रतिदिन नियमित रुप से योग करें। उन्होने कहा कि योग मानसिक तनाव से मुक्त रखने के साथ ही व्यक्ति को निरोगी भी बनाता है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना के हाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी।

राज्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग योग करें और निरोगी रहें। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि मनुष्य का शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है। योग करने से सभी पंच तत्व संतुलित रहते है। कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम सुभाष मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में “योग स्वस्थ आयु के लिए” थीम पर राष्ट्रीय कार्यक्रम कोलकाता में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। प्रदेश में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के कोलकाता से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सामूहिक रूप से योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। जिसमें स्कंध चालन, ग्रीवा चालन, कटि चक्रासन, पवन मुक्तासन, शशकासन का योगाभ्यास कराया गया। इसके अलावा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शीतली एवं नाड़ी शोधन प्राणायम का अभ्यास योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर किया।

Next Post

नवागत संभागायुक्त ने माता के दरबार मे हाजरी लगाई

Mon Jun 22 , 2026
सतना:मैहर रीवा संभाग के नवागत कमिश्नर शीलेंद्र सिंह रविवार रात्रि को प्रदेश के प्रमुख देवी धाम माता शारदा नगरी पहुंचे कमिश्नर श्री सिंह ने मंदिर पहुंचकर विधि विधान पूर्वक पूजन दर्शन आरती कर सरस्वती स्वरूप माता शारदा का आशीर्वाद लिया और मंदिर प्रांगण का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते […]

You May Like