चंदला:लवकुशनगर वी आर सी के चंदला संकुल अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला भगौरा तथा माध्यमिक विद्यालय भगौरा में एम डी एम में भारी लापरवाही सामने आ रही है।मैन्यू चार्ट के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं बनाया जा रहा है। सब्जी से आलू टमाटर गायब रहते है। 1 किलो आलू और 500 ग्राम टमाटर पर 60 छात्र छात्राओं के लिए सब्जी बनती है, और सप्ताह में 4 दिन केवल चावल और नाम मात्र की सब्जी मिलती है, जिससे छात्राओं ने खाना खाने से इंकार करती है ,गंगा स्वसहायता समूह भगौरा के सचिव और अध्यक्ष द्वारा सभी छात्राओं को धमकाया जाता है और माँ और पिता पर सीधे उल्टा सीधा बोला जाता है।
प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला भगौरा के छात्र छात्राओं द्वारा बताया जा रहा है, कि हमारे यहां छात्र छात्राओं से ही थाली धुलवाई जा रही है। मध्यान भोजन को देखा जाए तो स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्रता दिवस पर ही खीर बनाई जाती है, जिसमें भी खराब चावल से बनाई जाती है जिससे बड़े बड़े कीड़े मिलते है।सप्ताह में लगातार 4 दिन चावल ही बनाया जाता है। खाना खाने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है।
खाना खाने से इंकार भी करते है, तो हमे मारने की धमकी दी जाती है। जबरन खाना खाना पड़ता है जिससे कई बच्चियां बीमार भी पड़ जाती है, कई बार हमें उल्टियां भी हुई है। मैन्यू के अनुसार की बात की जाए तो 1 वर्ष में 2 बार खीर बनाई जाती है। 15 अगस्त और 26 जनवरी को बाकी दिन सब्जी रोटी कभी कभार पराठा और पुड़ी के साथ खराब सब्जी बनती है। और जली हुई रोटियां मिलती हैं,दाल जो बनती है उसमें भी कीड़े रहते है, कीड़े वाली दाल खाने से मना करने पर दाल बिल्कुल बंद कर दी गई है।
इस मामले में माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला के प्राचार्य से बात की गई बोले हम कई बार सीएसी को आवेदन दे चुके है शिकायत कर चुके है समूह को भी नोटिस दिया है, लेकिन हमारी सुनी ही नहीं जाती है।
इनका कहना है कि
हमारे द्वारा चेक किया गया था पहले भी वी आर सी को शिकायत भेज चुके है, और कार्यवाही हम नहीं कर सकते है वो कार्यवाही करना वी आर सी का है, इनको वी आर सी से नोटिस भी जा चुका है अपनी हरकत नहीं छोड़ रहे समूह वाले क्या करें, फिर जा कर चेक करेंगे।
फूलचंद्र पटेल सीएसी, राजकिशोर तिवारी सीएसी चंदला
इनका कहना है कि
हम कल जा कर चेक करते है और कार्यवाही जरूर करेंगे पहले भी नोटिस भेजा गया है देखते है उसका जवाब नहीं आया है। हम चेक करके तत्काल कार्यवाही की जाएगी
राजेश रावत वी आर सी लवकुशनगर
