किसानो पर लाठी बरसाने के बाद रीवा एसपी का तबादला शैलेन्द्र सिंह बनाए गए रीवा के पुलिस अधीक्षक

रीवा।रीवा के कृषि उपज मंडी करहिया में खाद के लिये खड़े किसानो पर लाठी बरसाने के बाद रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का तबादला भोपाल के लिये कर दिया गया है. अब वह पुलिस उपायुक्त भोपाल जोन-2 का कार्यभार सम्भालेगे. वही रीवा एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान बनाए गए है. श्री चौहान सेनानी 13 बी वाहिनी विसबल ग्वालियर में पदस्थ है जिन्हे रीवा की कमान सौपी गई है.

जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था नए पुलिस कप्तान के लिये एक बड़ी चुनौती होगी. 2012 बैच के आईपीएस शैलेन्द्र सिंह की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों के रूप में होती है. भिंड और मुरैना में एसपी रह चुके है और शानदार कार्यकाल रहा है. विवेक सिंह रीवा में दो साल सात महीने रहे, लेकिन कानून व्यवस्था यहा लचर रही. अपराधो पर कोई नियंत्रण नही रहा, अवैध मादक पदार्थो पर भी अंकुश नही लग पाया. अब नए एसपी के लिये यह सब चुनौती है. पुलिसिंग में सुधार, अपराध पर नियंत्रण और बेहतर कानून व्यवस्था बनेगी ऐसी उम्मीद नए पुलिस कप्तान से है.

Next Post

जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी, जिले के हर सीएचसी में मनाया जा रहा मातृत्व दिवस

Tue Sep 9 , 2025
मंडला। महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएँ उपलब्ध कराने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर महीने की 9 और 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जा रहा है। इन […]

You May Like