विजयपुरा में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और यात्री सुरक्षित

विजयपुरा, (वार्ता) कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन पायलट और यात्री दोनों बाल-बाल बच गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दो सीटों वाला यह छोटा विमान कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था और बाबलेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, विमान के जमीन से टकराने से पहले ही दोनों लोग विमान से बाहर निकल गए थे। दोनों लोगों को चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की है कि रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड द्वारा संचालित प्रशिक्षण विमान, एक सेसना 172 ने बेलगावी एयरपोर्ट से लगभग 100 किमी पूर्व में बागलकोट के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की।

उन्होंने बताया कि घटना के कारणों के बारे में विस़्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि विमान उतरते समय अस्थिर था, जिससे कई विस्फोट हुए और विमान में आग लग गई। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिए गए हैं और जांच के लिए डीजीसीए को सौंप दिए गए हैं।

 

 

Next Post

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सोशल मीडिया रील स्टार गिरफ्तार

Mon Feb 9 , 2026
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने के आरोप में एक सोशल मीडिया रील स्टार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि उसके पास से पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान रेहान सुभाष चौधरी (32) […]

You May Like