प्रभारी सहायक यंत्री ने कलेक्टर से लगाई गुहार

उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराने की मांग

सिंगरौली:देवसर जनपद पंचायत के प्रभारी सहायक यंत्री अरूण कुमार चतुर्वेदी ने कलेक्टर के यहा आवेदन देकर उच्च न्यायालय जबलपुर के डब्ल्यूपी क्रमांक 41791-2024 दिनांक 8 जनवरी 2025 के आदेश का पालन कराये जाने की मांग की है।कलेक्टर को आवेदन पत्र देते हुए जनपद पंचायत देवसर के प्रभारी सहायक यंत्री अरूण कुमार चतुर्वेदी ने बताया है की माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा अरुण कुमार चतुर्वेदी प्रभारी सहायक यंत्री जनपद पंचायत देवसर को 8 जनवरी के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा आदेशित दिनांक 21 दिसम्बर 2024 के आदेश को अगली सुनवाई तक स्थगित किया गया था.

परन्तु अभी तक उक्त आदेश का क्रियान्वयन नही किया गया है। सीईओ द्वारा सहायक यंत्री के रुप मे कोई आईडी नही निर्मित की गई है। मैं लगातार जनपद पंचायत के लिए देवसर में कार्य करने के लिए उपस्थित हूँ। न मै कभी जपं देवसर से कार्य से मुक्त हुआ हुं। और न ही मुक्त किया गया है। सीईओ जिला पंचायत द्वारा लगातार उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है। प्रभारी सहायक यंत्री ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराने की मांग की है।

Next Post

रिश्वत लेने वाला बाबू और लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित

Wed Feb 5 , 2025
भिंड, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें साइबर तहसील में देरी करने वाले दो पटवारी और रिश्वत लेने के आरोप में एक क्लर्क शामिल हैं। […]

You May Like