रिश्वत लेने वाला बाबू और लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित

भिंड, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें साइबर तहसील में देरी करने वाले दो पटवारी और रिश्वत लेने के आरोप में एक क्लर्क शामिल हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने ग्राम नागौर तहसील गोहद के पटवारी संतोष राजपूत और ग्राम रोहानी जागीर तहसील लहार के पटवारी बृजेन्द्र सिंह राजावत को निलंबित किया है। दोनों पटवारियों पर आरोप है कि उन्होंने साइबर तहसील में दो नामांतरण प्रकरणों की रिपोर्ट तय समय सीमा (दस दिन) में प्रस्तुत नहीं की। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी है।

इसी तरह तहसील कार्यालय लहार में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 (क्लर्क) सत्तार खान को कोटवार की नौकरी लगवाने के एवज में 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबन आदेश के तहत तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पटवारियों का मुख्यालय तहसील भिण्ड जबकि क्लर्क सत्तार खान का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय भिण्ड नियत किया गया है। निलंबन अवधि में शासन के नियमों के तहत उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

 

Next Post

सिडनी रेलवे स्टेशन के पास चाकू से हमले में एक व्यक्ति की मौत

Wed Feb 5 , 2025
सिडनी, 05 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के पश्चिमी उपनगरों में से एक किंग्सवुड रेलवे स्टेशन के पास चाकू से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मंगलवार को मध्य सिडनी से लगभग […]

You May Like