स्कूटी सवार महिलाओं से लूट, कैश से भरा बैग ले उड़े बदमाश

भोपाल।गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो महिलाओं के साथ लूट की वारदात हो गई. बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पर लूट की वारदात करते हुए फरार हो गए. जेके रोड़ पर पानी की टंकी के पास स्कूटी से गिरने के चलते लूट की शिकार महिलाओं गंभीररूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक शनिवार को देर रात घायल महिला किर्ती शर्मा अपने एक सहेली के साथ स्कूटी पर बैठ घर जा रही थी. इस दौरान उनके पास कैश से भरा एक बैग भी था, जिसे स्कूटी के हैंगर में टांगा गया था. जेके रोड़ पर महिलाओं के पहुंचने पर पहले से घात लगाए चलती बाइक सवार दो लुटेरे महिलाओं तक पहुंचे और बैग को निकालने लगे. इस दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और कीर्ति के साथ उनकी सहेली सड़क पर गिर गईं. गंभीररूप से घायल महिलाओं को राहगीरों की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. फरार बदमाशों की गिरफ्तार फिलहाल नहीं की जा सकी है. घटना स्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है. बताया जा रहा है कि देर रात को दोनों महिलाएं पिपलानी से रात के समय अपने घर जब लौट रही थीं, तभी उनके साथ यह हादसा हो गया. कीर्ति की सहेली आशा कार्यकर्ता है. घायल महिलओं का अस्पताल में इलाज जारी है.

Next Post

बम्हनी मे खेतो मे आग लगने से लाखों रुपए की गेंहू फ़सल जली

Sun Apr 12 , 2026
मुलताई। बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी मे रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन किसानो के खेत मे खड़ी गेंहू की फ़सल मे अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण लाखो रुपए की फ़सल जलकर राख हो गई। नगरपालिका मुलताई की फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर […]

You May Like