बम्हनी मे खेतो मे आग लगने से लाखों रुपए की गेंहू फ़सल जली

मुलताई। बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी मे रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन किसानो के खेत मे खड़ी गेंहू की फ़सल मे अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण लाखो रुपए की फ़सल जलकर राख हो गई। नगरपालिका मुलताई की फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया रविवार की दोपहर करीब 12.30 बजे ग्राम बम्हनी निवासी सजन सिंह रघुवंशी, अमीर सिंह रघुवंशी एवं मोटू साहू के खेत मे खड़ी गेहूं की फसल मे अज्ञात कारणों से आग लग जाने से करीब 7से 8 एकड़ खेत में खड़ी गेंहू की फ़सल जलकर राख हो गई। आगजनी की सूचना मिलने पर नपा की फायरटीम मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पाया गया।आगजनी से किसानो को लाखो रुपए की क्षति होना बताया जाता है। आग बुझाने मे फायर ड्राइवर भूपेंद्र राठौर, गिरीश पिपले की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में स्थाई शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ

Sun Apr 12 , 2026
उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय की विभिन्न नवीन अध्ययनशालाओं में वर्षों से प्रतीक्षित शिक्षकों के स्थाई पदों की पूर्ति का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। यह उपलब्धि कुलगुरु प्रो. […]

You May Like