समग्र आईडी अपडेट न होने पर अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन

जबलपुर। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित किया जाये, इसके साथ ही अन्‍य लंबित पत्रों का निराकरण भी सुनिश्चित से किया जाये। बैठक में सभी आहरण और संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के समग्र आईडी आईएफएमआईएस में अपडेट करें। जिन अधिकारी-कर्मचारियों के समग्र आईडी अपडेट नहीं होंगे, उनका इस माह का वेतन आहरित नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही कलेक्‍टर ने कहा कि खाद्यान्‍न वितरण के लिए सभी पात्र खाद्यान्‍न हितग्राहियों के ई-केवायसी करायें ताकि उन्‍हें तीन माह का राशन समय पर सुनिश्चित किया जा सके। उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया कि इस दिशा में तत्‍परता से कार्य किया जाये ताकि पात्र परिवारों को खाद्यान्‍न मिलने में असुविधा न हो।

Next Post

मंडला में उद्यान भूमि पर कलेक्टर-एसपी ऑफिस से कटेंगे हरे-भरे पेड़

Tue Jun 24 , 2025
जबलपुर। मंडला जिले में स्थित उद्यान भूमि पर नवीन कलेक्ट्रेट भवन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय बनाये जाने को जनहित याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने प्रारंभिक सुनवाई पश्चात मामले में यथास्थिति बनाये रखने के […]

You May Like