आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपित गिरफ्तार 

नवभारत न्यूज

दमोह‌। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपित पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की.श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित किया गया था. इसी तारतम्य में कोतवाली पुलिस को दिनांक 10 फरवरी 25 को महाकुंभ के प्रबंधन के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत प्राप्त हुई. सायबर सेल की मदद से फेसबुक पर मोहन हिन्दू नाम से आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले की पहचान की गई. आईडी संचालक वंटी उर्फ सुरेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 48 वर्ष निवासी सिविल वार्ड-7 दमोह को गिरफ्तार किया गया.आरोपित के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.

Next Post

पंजाब को एक मॉडल राज्य बनायेंगे: भगवंत मान

Tue Feb 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 फ़रवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब का चहुंओर विकास करके देश के सामने इसे एक मॉडल राज्य बनायेंगे।   श्री भगवंत मान ने मंगलवार को यहां पंजाब से आए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]

You May Like