इंदौर: शनिवार की रात करीब टुकड़े हनुमान मंदिर के पास तीन बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी पर हमला कर उनकी एक्टिवा और उसमें रखी लगभग नौ लाख रुपए की नकदी लूट ली. पीड़ित कारोबारी अपने पिता के साथ स्क्रैप की खरीदी के लिए रकम लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें गिराकर बदमाश एक्टिवा और रुपए लेकर फरार हो गए.
घटना में कारोबारी की आंख में गंभीर चोट आई है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं और कोई भी बदमाश गिरफ्त में नहीं आया है. वारदात शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है, खासकर जब यह इलाका वीआईपी मूवमेंट का हिस्सा माना जाता है. मुख्यमंत्री का आना जाना इसी रास्ते से होता है. घटना के बाद से ही परिजनों और स्थानीय व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश है.
