पति पर दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज

जबलपुर। औरिया निवासी एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पति के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बीएस गोठरिया ने बताया कि 12 जुलाई 25 को भारत प्रसाद सेन 56 वर्ष निवासी गौर सालीवाड़ा बरेला ने लिखित शिकायत की थी कि बेटी दुर्गेश नंदनी की शादी 3 वर्ष पूर्व 22 जनवरी 20 को कान्हा सेन निवासी औरिया के साथ हुयी थी। शादी में दुर्गेश नंदनी के माता पिता ने अपनी सामर्थता के अनुसार दान दहेज दिया था, शादी के कुछ दिनों बाद दुर्गेश नंदनी को पति कान्हा सेन पैसों की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगा। बार बार पेसों की मांग करते हुये बेटी की दवाई करवाने के लिये भी पैसों की मांग करता था, बेटी के गर्भवती होने के बाद भी बेटी दुर्गेश नंदनी के साथ मारपीट करता था। पूर्व में दुर्गेश नंदनी का 2 बार गर्भपात हो चुका था तीसरी बार गर्भवती हुयी थी। 9 जुलाई को तबियत खराब हो जाने से दामाद कान्हा सेन के साथ दुर्गेश नंदनी को बेहोशी हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये थे, बेटी के पेट से 6 माह का बच्चा निकाला गया था। 11 जुलाई को सुबह लगभग 10-11 बजेे बेहोशी हालत में ही दुर्गेश नंदनी की मौत हो गयी थी। कान्हा सेन द्वारा मौत की सूचना थाना एवं पुलिस चौकी नहीं दी थी।

Next Post

सीने में उठा दर्द, हाथ पैर सुन्न पड़े, युवक की मौत

Fri Aug 15 , 2025
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत घाना में एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई, सीने में दर्द उठा और हाथ पैर सुन्न पड़ गए, तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह पंकज पटैल 31 वर्ष निवासी ग्राम घाना ने […]

You May Like