किसानों का पांचवे दिन भी जारी रहा जल सत्याग्रह

सीहोर। किसानों का जल सत्याग्रह पांचवें दिन भी जारी रहा. थाली बजाकर किसानों ने अपनी नाराजगी जताई और प्रशासन को चेताया कि जब तक फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा. सीवन नदी में किसान पानी में खड़े होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं.

इस दौरान प्रशासनिक अमला और कृषि विभाग के अधिकारी शनिवार को सीवन नदी पहुंचे और किसानों की बात सुनी. अधिकारी खुद पानी में उतरकर किसानों के बीच गए और ज्ञापन लिया. कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कमल सिंह ठाकुर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग शासन तक पहुंचाई जाएगी.

किसानों का कहना है कि विगत पांच वर्षों से खराब हुई सोयाबीन व अन्य फसलों का बीमा उन्हें नहीं मिला. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की घोषणा हुई थी. प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान का नुकसान प्राकृतिक आपदा से होता है तो अकेले किसान को ही फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा. गांवों में किसानों का फसल खराब होने के बाद भी बीमा राशि का भुगतान नहीं मिला है. कई बार ज्ञापन देने और आंदोलन करने के बावजूद उनकी मांग अधूरी रही है.

Next Post

जंगल मेें लूटता रहा किशोरी की अस्मत

Sun Aug 24 , 2025
जबलपुर: मझौली थाना क्षेत्र में एक युवक शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मझगवां में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी नानी के यहां रहती है। कटंगी ग्राम मझगवां में रहने वाला दिब्बु बर्मन की बहन का ससुराल […]

You May Like