इंदौर:नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एनसीबी और नारकोटिक्स विंग ने होल्कर साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों को सिंथेटिक ड्रग्स सहित सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई.
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा स्वास्थ्य के साथ आर्थिक भविष्य, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है. एनसीबी की ओर से निरीक्षक गौरव कुमार और नारकोटिक्स विंग मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी. अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की
