रीवा: मैहर जिले के ग्राम पहाड़ी में आज शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच आईजी आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। “जन चौपाल आईजी आपके द्वार” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मैहर ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में फैले नशे चरस गांजा अफीम कोरेक्स आदि के कारोबार में कैसे रोकथाम हो कैसे इन पर प्रभावी कार्यवाही की जाय इस संबंध में जन चर्चा की जाएगी।
साथ ही हो रहे साइबर फ्राडों से लोगो को कैसे बचाया जाय साइबर फ्राड से बचने के लिए हमें कैसे सतर्क रहना है इस पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में जो जन समस्याएं है उनका उसी जगह क्या और कैसे समाधान हो इन तमाम मुख्य सामाजिक मुद्दे में जन चर्चा करने हेतु आईजी रीवा आप सभी से रूबरू होंगे।
आयोजित कार्यक्रम में आम जनता के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संबंधित एसडीओपी संबंधित थाना प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष जनपद सदस्य, सरपंच क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहेंगे। यह निश्चित ही समाज को नशा मुक्त अपराध मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है जिसके सुखद परिणाम आने वाले दिनों में देखने अनुभव करने को प्राप्त हो सकेंगे।
