इंदौर: हीरानगर पुलिस ने आदतन चाकूबाजों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन राजावत (29), निवासी तेजा चौक, बड़नगर, उज्जैन के कब्जे से एक तेज धार वाला चाकू बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी पी.एल. शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी को मौके से भागते समय पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध पहले से ही चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
