दो भाईयों पर चाकू से हमला

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर झंडा चौक दुर्गा मंदिर के पास बदमाश ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। घमापुर पुलिस ने बताया कि सौरभ विश्वकर्मा 28 वर्ष निवासी कांचघर चुंगी चौकी घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 1-15 बजे वह एवं उसका छोटा भाई पंकज विश्वकर्मा गुटखा लेने कांचघर झंडा चौक दुर्गा मंदिर के पास गये थे, जहां हिमांशु चौधरी धक्का लगने की बात पर से गाली गलोज करने लगा, हिमांशु ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ में तीन जगह चोटें पहुॅचा दी, उसका भाई पंकज बीच बचाव करने लगा तो हिमांशु ने चाकू से हमलाकर पंकज के वायें पैर की जांघ में 2 जगह चोटें पहॅुचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

बिजली के झूलते तारों से खेत की जाली में फैला करेंण्ट, सास बहू की मौत

Sat Oct 4 , 2025
पन्ना। पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। खेत में चारा काटने गए एक परिवार की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शाहनगर क्षेत्र के नदी पार के हार की बताई जा रही […]

You May Like