
खंडवा। थाना पिपलोद द्वारा ग्राम गांधवा के तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर हिमांशु अहिरवार के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 16.10.25 को सूचनाकर्ता लाबु जमरा पिता रूमजी जमरा जाति बारेला उम्र 35 साल निवासी ग्राम बडा बोरगाव ने थाना हाजिर आकर सूचना किया कि उसका छोटा लडका ओम उम्र करीबन 18 माह दो तीन दिन से दस्त होने से बीमार था । जिसका बोरगाव सरकारी अस्पताल में दिखाया था तथा सरकारी अस्पताल से दवाई लाकर दी थी। तो उसको थोडा आराम हो गया था, फिर दोबारा उसको दस्त लगने लगी तो अपने साढू भाई रमेश सोलंकी निवासी गोनाबैडा पाडल्या के घर पर लेकर आए उसने बोला कि गांधवा में डाक्टर हिमांशु यादव अच्छा ईलाज करता है। जिसको दिखा देते है फिर लडके ओम को गांधवा में डा. हिमांशु यादव को दिखाने के लिए उसके घर पर गए डा. यादव ने लडके ओम को देखकर बोला कि इसको निमोनिया हो गया है बाटल चढाना पड़ेगा। फिर डा. यादव ने उसके क्लीनिक पर लडके ओम को ईलाज हेतु भर्ती कर लिया तथा ओम को एक छोटा बाटल चढाया तथा बाटल खत्म होने पर बडा बाटल चढाया तथा बाटल में पांच ईजेक्शन डाला, बाटल आधा चढने के बाद डाक्टर हिमांशु वहा से चला गया था,थोडी देर बाद ओम की मौत हो चुकी थी। लाबु की सूचना पर मर्ग क्र. 76/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच की गई। पी एम रिपोर्ट प्राप्त कर हिमांशु यादव के ईलाज करने की पात्रता व रजिस्ट्रेशन के संबंध मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खंडवा से जानकारी प्राप्त की गई, जो ईलाज करने वाले डॉक्टर के पास कोई वैध दस्तावेज होना नही पाया गया। दिनांक 29.10.25 को डॉक्टर हिमांशु यादव पिता गणेश यादव निवासी ग्राम गांधवा के विरूद्ध अपराध धारा 106(1) बी.एन.एस.एवं धारा 24 म.प्र.राज्य आयुर्विज्ञान परिषद एक्ट (1956, 1958) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी हिमांशु पिता गणेश अहिरवार जाति यादव निवासी ग्राम गांधवा थाना पिपलोद को थाने पर दिनांक 29.10.25 को गिरफ्तार किया गया है।
