जबलपुर-नागपुर हाईवे पर बस-ट्रक-कार की भिड़ंत, जबलपुर के तीन कारोबारियों की दर्दनाक मौत, 12 घायल

जबलपुर। जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवलापार थाना अंतर्गत वडाम्बा समीप बुधवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैवल्स बस और ट्रक में भीषण भिडंत हो गई। इस बीच कार दोनों वाहनों के बीच में जाकर घुस गई। हादसे में जबलपुर के तीन कारोबारियों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल है। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में बस और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जब हादसे की खबर मृतकों के परिजनों को लगी तो मातम पसर गया। परिजन तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना हो गए जब उन्होंने अपनों की लाशें देखी तो चीख पुकार मच गई। परिजनों का रोककर बुरा हाल था।

बाइक चालक को बचाने के चक्कर में हादसा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवलापार थाना अंतर्गत वडाम्बा समीप दोपहर दो बजे बस क्रमांक एमपी-22, जेडजी-5822 नागपुर की ओर आ रही थी। इसी बीच नागपुर से जबलपुर जा रही कार क्रमांक एमपी-20, जेडए 0014 के सामने अचानक एक बाइक आ गई। दोपहिया को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। खड़े ट्रक क्रमांक आरजे-11, जीसी-6663 से बस टकरा गई। इस दौरान कार भी दोनों वाहनों में घुस गई।

इनकी मौत, खुशियां मातम में बदली

कार सवार कपिल मोहनलाल साहनी (50) निवासी गोरखपुर रोड, जबलपुर, अमित अनिल अग्रवाल (51) तिलहरी, जबलपुर और संदीप केदारनार् सोनी (51) भेड़ाघाट रोड, जबलपुर की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल है। तीनों दोस्त है और वह काम के सिलसिले में नागपुर गए थे, तीनों दोस्त वापिस लौट रहे थे। घर लौटने की खुशी थी। परिजन भी इंतजार कर रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। खुशियां मातम में बदल गई।

ये है घायल

हादसे में बाइक चालक रूपचंद मारुति दिवटे (62), शकुंतला रूपचंद दिवटे (54) दोनों कालाफाटा, पारशिवनी, निवासी के अलावा ट्रैवल्स चालक राजू कंचनलाल चौरसिया (35) केवलारी ग्राम खैरी, जिला सिवनी, ट्रैवल्स हेल्पर संजय जमुनलाल मरसकोले (21) घोगरी, जिला सिवनी निवासी, परिचालक संजय रवि यादव (32) दुर्गा चौक लखनादौन निवासी और यात्रियों में संदीप टीकाराम करेंगे (32) छपरा, सिवनी, तालन सुजन सिंह (74) बिछुआ, जिला-छिंदवाड़ा, सुनील अकलचंद कावरे (32) खुर्चीपार, केवलारी, जिला-सिवनी, शिवानी सोनू पंचेश्वर (24) नागपुर निवासी, अब्दुल रफीक अब्दुल लतीफ (45) झारखंड, नागपुर, धनंजय हीरामन चंदनबटवे (45) कटंगी बालाघाट, सीतारा परवीन अजीम मंसूरी (55) सुंदरगढ़, ओडिशा शामिल है।

रेस्टोरेंट, ढाबा ,टेंट संचालकों की मौत से शोक की लहर

कपिल साहनी साहनी टेंट के संचालक है और अमित अग्रवाल रेस्टोरेंट मालिक हैं। संजय (मोनू) जबालि रेस्टोरेंट व मचान ढ़ाबा संचालक है। तीन बड़े युवा व्यवसाइयों की सड़क हादसे में मौत की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही जबलपुर से उनके परिजन व मित्र दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

 

Next Post

निर्यात में नया कीर्तिमान: मप्र 66,218 करोड़ रुपये के साथ राष्ट्रीय रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुँचा

Wed Oct 29 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश ने निर्यात क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए अब तक का सर्वोच्च 66,218 करोड़ रुपये का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट हासिल किया है। Federation of Indian Export Organisations (FIEO) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश का आईटी सेक्टर (SEZs) निर्यात भी 4,038 करोड़ रुपये तक पहुँचा है। निरंतर औद्योगिक […]

You May Like