कार्यपरिषद की बैठक में 1.18 करोड़ की बीमा पॉलिसी समेत कई प्रस्तावों को दी मंजूरी

इंदौर:देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक सोमवार को नालंदा परिसर में आयोजित हुई. बैठक में वित्त समिति की विभिन्न अनुशंसाओं पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों की आगामी एक वर्ष की बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण के लिए करीब 1.18 करोड़ रुपये के प्रीमियम भुगतान को स्वीकृति दी गई.
बैठक में ईएमआरसी के लिए ऑडियो-विजुअल उपकरण और सर्वर खरीदने के करीब 33 लाख रुपये के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली. वहीं, अर्धकुशल और अकुशल कर्मियों की आउटसोर्स सेवाओं को लेकर निर्णय लिया गया कि नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक अगस्त से अक्टूबर 2026 तक पूर्व प्रक्रिया के अनुसार सेवाएं जारी रखी जा सकेंगी. आईईटी के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग लैब स्थापित करने के लिए आवश्यक उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामग्री खरीदने के प्रस्ताव को भी कार्यपरिषद ने मंजूरी प्रदान की. इसके अलावा प्रबंधशाला अध्ययन संस्थान के नवीन शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने को स्वीकृति दी गई. भविष्य में ऐसे मामलों की स्वीकृति के लिए कुलगुरु को अधिकृत किया गया.

अधोरसंरचना विकास पर दिया जोर
बैठक में कार्यपरिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने डिमांड बेस्ड पाठ्यक्रमों के साथ अधोसंरचना विकास पर जोर दिया. सदस्यों ने नए पाठ्यक्रम ‘परफॉर्मिंग आर्ट्स’ की स्थापना के लिए कुलगुरु को धन्यवाद दिया. बैठक के अंत में कुलगुरु ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय ने कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश प्राथमिकता के आधार पर कम समय में जारी किए हैं. इस पहल का कार्यपरिषद सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया

Next Post

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 535 किलो संदिग्ध घी-पनीर जब्त

Tue Aug 11 , 2026
इंदौर: मिलावट और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीमों ने सोमवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 535 किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए. जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई […]

You May Like