31 जुलाई को रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’

मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई को रिलीज होगी

विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज डेट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है।

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी आगामी फिल्म ‘किंगडम’ का नया प्रोमो है। इसकी शुरुआत में विजय को ऑफिसर की वर्दी में देखा गया। हालांकि, इसके बाद विजय को कैदी के अवतार में भी दिखाया गया, जिसमें वो अपने हक की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं। विजय ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ‘किंगडम’ 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

फिल्म किंगडममें विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। फिल्म को सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

 

Next Post

भारत-ब्राजील हर क्षेत्र में सहयोग सुदृढ़ कर द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर पहुंचायेंगे: मोदी

Wed Jul 9 , 2025
ब्रासीलिया/नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) भारत और ब्राजील ने हर क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने तथा अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार देर रात यहां ब्राजील […]

You May Like