तस्कर से 1 किलो 138 ग्राम गांजा जप्त

ग्वालियर। डबरा सिटी पुलिस ओर टेकनपुर चौकी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजा तस्कर पकड़ा गया है। हरिनारायण झा 55 वर्ष निवासी हनुमान कॉलोनी टेकनपुर को समुदन पुल के पास से पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से 1 किलो 138 ग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपी इसे कहां से लाया था और कहां बेचने जा रहा था, इसको लेकर पूछताछ जारी है। सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल, चौकी प्रभारी बलवीर मावई के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रिंकू गुर्जर, आरक्षक विनीत भदौरिया,अविनाश पटसारिया की मुख्य भूमिका रही।

Next Post

मुरैना में पाइपलाइन सहित मिट्टी धंसी...एक मजदूर की दबकर मौत, चार घायल

Sat Jun 21 , 2025
मुरैना। चंबल नदी से ग्वालियर शहर के लिए पानी पहुंचाने वाले चंबल वाटर प्रोजेक्ट के तहत डाली जा रही पाइपलाइन की साइड पर हादसा हो गया। यह हादसा बारिश के कारण मिट्टी धंसने से हुआ, जिसमें एक मजदूर की दब कर मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। नूराबाद थाना […]

You May Like