फतेहपुर में एक बगिया मां के नाम योजना का निरीक्षण

बेगमगंज। ग्राम फतेहपुर में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर ने एक बगिया मां के नाम योजना अंतर्गत विकसित बगिया का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ते खतरों को देखते हुए सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें यह महत्वाकांक्षी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

निरीक्षण के दौरान चयनित हितग्राही तुलसा बाई रजक की बगिया की विशेष सराहना की गई। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, इंजीनियर व आजीविका मिशन के अधिकारी उपस्थित रहे। स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं ने अतिथियों का स्वागत किया और बगिया की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण भी किया गया।

पूर्व मंत्री ठाकुर ने कहा कि यह योजना महिलाओं को निश्चित आय का स्रोत प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही पर्यावरण बचाने का ठोस प्रयास है।

Next Post

मालगाड़ी के नीचे से गुजरते हैं लोग, कहीं जिंदगी पर भारी न पड़ जाए जल्दबाजी

Fri Sep 26 , 2025
सलामतपुर। सलामतपुर रेलवे स्टेशन से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां लोग जल्दबाजी में अपनी अनमोल जिंदगी को खतरे में डालने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। क्या पुरुष, क्या महिलाएं छोटे-छोटे बच्चे सहित रेलवे स्टेशन पर स्थित फुट ब्रिज की बजाए रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी […]

You May Like