ताऊ के लड़कों ने ही भाई को मौत के घाट उतारा

ग्वालियर: ग्वालियर थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। ताऊ के लड़कों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम नरेंद्र बाथम बताया गया है। तीन भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया। युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

इलाज के दौरान युवक नरेंद्र बाथम की मौत हो गई। घटना के बाद तीनों भाई फरार हो गए। विवाद मोबाइल और पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था। आरोपी जगदीश बाथम, बल्लू बाथम और राकेश बाथम पर मामला दर्ज किया गया है। यह ग्वालियर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर की घटना है।

Next Post

सोजना गांव: न बिजली, न खंभा, फिर भी टांग दिए स्मार्ट मीटर

Wed Jan 21 , 2026
गुना: विनायकखेड़ी पंचायत के सोजना गांव में सरकारी तंत्र की एक बेहद अजीबोगरीब और लापरवाही भरी तस्वीर सामने आई है। यहाँ बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गांव में बिना बिजली, खंभे या डीपी के ही घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं।हैरानी की बात यह है कि एक ओर विभाग […]

You May Like