चलते लोडऱ वाहन में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

रीवा: रीवा शहर से होकर गुजर रहे चलते हुए लोडर पिकअप वाहन में अचानक से आग लग गई. घटना के दौरान वाहन चालक ने चलते वाहन से कूद कर जहां अपनी जान बचाई, तो वहीं देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया.घटना सोमवार कि आज तडक़े चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतपुडा आईटीआई के सामने हुई है. बताया जा रहा है कि लोडर वाहन रीवा के ही डभौरा से जबलपुर जा रहा था, तभी चोरहटा के समीप वाहन में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया.

घटना के संबंध में वाहन के चालक रामशंकर ने बताया कि वह सुबह करीब 5 बजे डभौरा से चलकर जबलपुर जा रहा था. वाहन जैसे ही रीवा सतना रोड स्थित चोरहटा के समीप पहुंचा, तभी चलते हुए वाहन में अचानक से आग लग गई.

इससे पहले कि वह आग की चपेट में आता तब तक उसने वाहन से कूद कर अपनी जान बचा ली, तो वही देखते ही देखते पूरा वाहन आ$ग की लपटों की चपेट में आ गया. हालांकि घटना के दौरान स्थानीय पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. हालांकि वाहन में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. वाहन चालक की माने तो इंजन में हुए फाल्ट की वजह से वाहन में आग लगी है. फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है.

Next Post

नबीन का कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को अधिक मजबूत करेगा : साय

Tue Jan 20 , 2026
रायपुर, 20 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को श्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामना दी और विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उनका कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए […]

You May Like