नबीन का कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को अधिक मजबूत करेगा : साय

रायपुर, 20 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को श्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामना दी और विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उनका कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।

श्री साय ने श्री नबीन के कार्यकाल सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहने की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। श्री नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और उनका मार्गदर्शन पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नबीन का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में युवा नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक है। उनकी प्रशासनिक और संगठनात्मक क्षमता उनके जमीन और कार्यकर्ताओं से संवेदना के स्तर पर जुड़े होने का प्रमाण है।

 

Next Post

भिलाई स्थित हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड में जीएसटी विभाग की जांच, दूसरे दिन भी रिकॉर्ड खंगालने की कार्रवाई जारी

Tue Jan 20 , 2026
दुर्ग/भिलाई, 20 जनवरी (वार्ता)छत्तीसगढ के भिलाई में स्थित हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड के कार्यालय में जीएसटी विभाग की टीम ने सोमवार को जांच कार्रवाई शुरू की थी, जो आज मंगलवार को भी जारी है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। प्राप्त जानकारी […]

You May Like